सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body of teacher's wife found hanging, blood dripping

Sitapur News: फंदे से लटका मिला शिक्षक की पत्नी का शव, टपक रहा था खून

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 18 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teacher's wife found hanging, blood dripping
जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
सीतापुर। आंगन में बिखरी चूड़ियां। फंदे से लटकता शव और सिर से टपकता खून। घर का दरवाजा खुला... दिल को झकझोरने वाला यह नजारा शास्त्रीनगर की त्रिवेदी कॉलोनी के लोगों ने देखा तो सहम गए।
Trending Videos


मंगलवार को काॅलोनी निवासी शिक्षक अतुल मिश्रा की 36 वर्षीय पत्नी रागिनी मिश्रा का शव घर में फंदे से लटक रहा था। सिर से खून टपक रहा था। आंगन में चूड़ियां बिखरी हुई थीं। शरीर में दो से तीन जगहों पर घिसटने के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के वक्त घर में रागिनी की सास विमला मौजूद थी। रागिनी के मायके वाले पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। वे लोग हत्या करने का आरोप लगा रहे थे, इस बीच सास विमला फरार हो गईं।

पुलिस के अनुसार जब वह मौके पर पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था। मृतका के मायके पक्ष के लोग वहां खड़े हुए थे। पिसावां ब्लॉक में शिक्षक अतुल सुबह ही स्कूल के लिए निकल गए थे। घर पर रागिनी की सास विमला मौजूद थीं। स्थानीय लोगों की मानें तो सुबह आठ बजे के बाद घर में मारपीट हुई थी।
हालांकि पुलिस ने जब रागिनी के बच्चों से बात की तो बच्चों ने बताया कि माता-पिता में कभी कोई झगड़ा नहीं होता था। सुबह रागिनी ने अपने बच्चों आठ साल की बेटी और छह साल के बेटे को भी तैयार करके विद्यालय भेजा था। घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की है।

पुलिस की जांच में यह भी निकलकर आया कि मृतका प्रतिदिन नींद की दवा का सेवन करती थीं। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग और कुछ हल्की चोट आई है। रागिनी का मायका पिसावां के बलियापुर है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
शिक्षक अतुल के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक अवधेश मिश्रा की एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। अतुल के परिवार में दो बहनंे हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। घटना के वक्त व मायके में थी। छोटी बहन बिहार में शिक्षक हैं। वह भी घटना के वक्त घर पर नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed