फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Activists held a candlelight march.

Sitapur News: कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

Tue, 28 Jul 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 28 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Activists held a candlelight march.
लहरपुर। रविवार रात को नगर के शहर बाजार चौराहे से मजाशाह चौराहे तक समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक प्रकरण के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


कैंडल मार्च के दौरान युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने कहा, देश का युवा ही देश का भविष्य होता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाना चाहिए। जीवन में सफलता पाने के अनेक रास्ते होते हैं। किसान नेता अजीत कुमार ने कहा, नीट पेपर लीक मामले में यदि शिक्षा मंत्री पहले ही नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देते, तो छात्रों को भूख हड़ताल, लाठीचार्ज और अन्य कठिन परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन


यह बेहद दुखद घटना है, लेकिन इस बात की खुशी है कि देश के युवाओं ने अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उसे जीतकर दिखाया। भविष्य में भी युवाओं के हितों की लड़ाई जारी रहेगी। इस अवसर पर शोभित मिश्रा, मेराज महबूब, मीशम अब्बास, तौहिद, तालिब सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता व किसान नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed