फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Allegations of irregularities and fake attendance in dam construction.

Sitapur News: बांध निर्माण में अनियमितता व फर्जी हाजिरी का आरोप

Tue, 28 Jul 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 28 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities and fake attendance in dam construction.
रेउसा इलाके में बनाया जा रहा बांध। संवाद
सीतापुर। रेउसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामीपुर गोंडवा के मजरा कोंडर में वीबी जीराम जी योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे बांध में अनियमितता व फर्जी हाजिरी का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। दरअसल, अर्जुन के खेत से लालपुर सरहद तक लगभग 330 मीटर लंबा व 2.5 मीटर चौड़ा बांध निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यस्थल पर प्रतिदिन केवल पांच से सात मजदूर ही काम करते दिखाई देते हैं। मस्टर रोल में करीब 50 से अधिक मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मौके पर उपस्थित मजदूरों का सत्यापन कराया जाए तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई और सरकारी धन के संभावित दुरुपयोग पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। पंचायत सचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि रामीपुर गोंडवा ग्राम पंचायत का चार्ज अभी उनके पास नहीं आया है। चार्ज हस्तांतरण की प्रक्रिया जिला स्तर पर चल रही है। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed