फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Awareness camp organized for prevention of communicable diseases

Sitapur News: संचारी रोगों से बचाव के लिए लगा जागरूकता शिविर

Tue, 28 Jul 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 28 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Awareness camp organized for prevention of communicable diseases
अहमदपुर जट में ग्रामीणों को संचारी रोगों के प्रति किया गया जागरूक। संवाद
सिधौली। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहमदपुर जट स्थित पंचायत भवन में एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को चूहों और छछूंदरों से फैलने वाली लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस जैसी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


एडीओ कृषि ने बताया कि चूहों और छछूंदरों की बढ़ती संख्या इंसानी सेहत और खेती दोनों के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने इनके रोकथाम के लिए जैविक, यांत्रिक और रासायनिक तरीकों की जानकारी दी। साथ ही, खेतों, घरों और अनाज गोदामों में साफ-सफाई रखने, खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने और समय पर जरूरी कदम उठाने की सलाह दी।
विज्ञापन


विषय वस्तु विशेषज्ञ पवन जायसवाल ने लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस के संक्रमण, लक्षणों और समय पर इलाज के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। कार्यक्रम के अंत में सभी से अपील की गई कि वे अपने घरों और आसपास सफाई रखें, जलभराव व गंदगी से बचें और कृषि व स्वास्थ्य विभाग के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed