{"_id":"69960a74e344e2db7c04d775","slug":"ajjepur-lake-will-be-developed-as-a-natural-tourist-destination-sitapur-news-c-102-1-stp1002-150468-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में संवरेगी अज्जेपुर झील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में संवरेगी अज्जेपुर झील
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हरित पर्यटन को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड ने राज्य के 10 प्रमुख ईको टूरिज्म स्थलों के संचालन और देखरेख के लिए इच्छुक संस्थाओं, कंपनियों एवं अनुभवी एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। चयनित स्थलों में सीतापुर की अज्जेपुर झील भी शामिल है। अब अज्जेपुर झील प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी। इससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
यूपीईटीडीबी का मानना है कि इस पहल से दीर्घकालिक निवेश, गुणवत्ता सुधार और पर्यावरण संरक्षण के समन्वित मॉडल को भी सुदृढ़ आधार प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार चयनित एजेंसियों को ईको-टूरिज्म परियोजनाओं का संचालन प्रारंभिक रूप से 15 वर्षों के लिए सौंपा जाएगा। संतोषजनक प्रदर्शन की स्थिति में यह अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकती है। इच्छुक आवेदकों को निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं पात्रता मानदंडों के अनुरूप अपने प्रस्ताव निर्धारित समयावधि के भीतर प्रस्तुत करने होंगे। विस्तृत विवरण, शर्तें एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upecoboard.up.gov.in/en/tenders पर उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तारीख 27 फरवरी है। (संवाद)
Trending Videos