{"_id":"6996c5c5f3692661e4075e08","slug":"video-satapara-ma-saugdhaka-para-kara-raha-majathara-ka-kara-na-mara-takakara-fara-bsa-sa-takaraii-yavaka-ka-mata-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में सड़क पार कर रहे मजदूर को कार ने मारी टक्कर, फिर बस से टकराई; युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में सड़क पार कर रहे मजदूर को कार ने मारी टक्कर, फिर बस से टकराई; युवक की मौत
सीतापुर में बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे मजदूर को टक्कर मार दी। इसके बाद रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में मजदूर की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कार व बस को कब्जे में लिया है।
हादसा कोतवाली देहात के हुसैनगंज स्थित रिवोली गार्डन के सामने हुआ। बिजावर के आजाद नगर मोहल्ला निवासी रामसहाय (60) सुबह करीब 11.15 बजे नेशनल हाईवे को क्रॉस कर रहे थे। इसी समय लखनऊ की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में रामसहाय की मौके पर मौत हो गई। कार मनीष त्रिवेदी चला रहा था। वह मौके से भाग गया।
बताया गया कि रामसहाय, बेदीपुर आजाद नगर में गुप्ता कोल्ड रेस्टोरेज में लेबर थे। मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। बस में सवार करीब 20 यात्री हादसे के बाद बस को छोड़कर चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।