सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DM arrived to inspect the examination centers

Sitapur News: परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 19 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
DM arrived to inspect the examination centers
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने बुधवार को बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों से संबंधित व्यवस्थाओं का हालचाल भी जाना। इसके बाद उन्होंने डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम पहुंचकर परीक्षा केंद्रों का लाइव फुटेज भी देखा।
Trending Videos

जिलाधिकारी ने शहर के राजकीय इंटर कालेज में पहुंचकर परीक्षा कक्षों में बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति के साथ ही पेयजल की व्यवस्था को भी परखा। उन्होंने मौके पर मौजूद केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप हो। इसके बाद डीएम ने राजा रघुबर दयाल इंटर कालेज पहुंचकर सुरक्षा प्रबंध और परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था को परखा। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के बाद डीएम डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम भी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed