सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Murder FIR registered in case of death of married woman

Sitapur News: विवाहिता की मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 19 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Murder FIR registered in case of death of married woman
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ला में विवाहिता का शव मिलने के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। मोहल्ला के त्रिवेदी काॅलोनी निवासी रागिनी मिश्र (36) का शव मंगलवार को घर में फंदे से लटकता हुआ पाया गया था। उनके सिर से खून बह रहा था। वहीं घर के आंगन में भी टूटी चूड़ियां बिखरी थी।
Trending Videos

मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई रामकृष्ण उर्फ राहुल की तहरीर के आधार पर आरोपी पति पर हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग होना सामने आया है। वहीं, सीसीटीवी में भी हत्या का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के पुत्र उज्जवल ने मां के शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक पर है कर्ज
पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपी पति पर काफी कर्ज है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो सामने आया कि आरोपी सुबह के समय पढ़ाने के लिए गया था। घटना के बाद दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस की जांच में यह भी निकलकर आया कि मृतका प्रतिदिन नींद पूरी करने के लिए नींद की दवा का भी सेवन करती थीं।
खंगाले कैमरे, नहीं मिला हत्या का साक्ष्य
पुलिस ने मृतका के घर व आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है। इसमें मंगलवार सुबह सबसे पहले मृतका की पुत्री मीठी स्कूल के लिए निकलते दिखी है। इसके बाद उनकी सास विमला अपने छह वर्षीय पौत्र उज्जवल को लेकर स्कूल जाते दिखीं। कुछ देर बाद स्कूल से लौटकर वह अपने घर में दोबारा दाखिल हुईं। इसके करीब चालीस मिनट बाद आरोपी शिक्षक बाइक से स्कूल के लिए निकला। मृतका के चचेरे भाई ने दावा किया था कि मृतका के पति ने उसे स्कूल से रागिनी के फांसी लगाने की सूचना दी थी। फुटेज के आधार पर पुलिस हत्या में दर्ज प्राथमिकी की धाराओं को परिवर्तित करने पर भी मंथन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed