{"_id":"6a529f0aef729f4e770866e0","slug":"dcm-truck-loaded-with-tin-and-iron-sheets-crashes-into-a-tree-driver-trapped-in-the-cabin-dies-sitapur-news-c-102-1-slko1037-159808-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: टिन और लोहे की चादर लदी डीसीएम पेड़ से टकराई, केबिन में फंसे चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: टिन और लोहे की चादर लदी डीसीएम पेड़ से टकराई, केबिन में फंसे चालक की मौत
Sun, 12 Jul 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर। लहरपुर-बिसवां मार्ग पर शनिवार सुबह टिन और लोहे की चादर लदी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे वाहन से बाहर निकाला, लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।
सिधौली निवासी अतुल (28) शनिवार सुबह कानपुर से टिन, लोहे की चादर और अन्य सामान लादकर डीसीएम से लहरपुर-बिसवां मार्ग से गुजर रहे थे। अकबरपुर और न्यामुपुर के बीच पहुंचने पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय विधायक निर्मल वर्मा और मास्टर प्रमोद वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। वाहन में लदा भारी लोहे का सामान उतारने के बाद जेसीबी की सहायता से रेस्क्यू चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक अतुल को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीतापुर ले जाते समय एंबुलेंस में ही उनकी मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।