फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Elderly man dies after being hit by a train.

Sitapur News: ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Sun, 12 Jul 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a train.
सीतापुर। तालगांव थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब एक बजे ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खैराबाद के मशरूफपुर निवासी ओमप्रकाश (54) का शव शनिवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक के पुत्र रोशन लाल ने बताया कि उनके पिता शनिवार को घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। पिछले कुछ दिनों से उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। आशंका है कि वह परसेंडी के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed