फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fault on the main line in Old Sitapur; power supply disrupted for three hours.

Sitapur News: पुराने सीतापुर की मुख्य लाइन में फॉल्ट, तीन घंटे ठप रही बिजली

Sun, 12 Jul 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fault on the main line in Old Sitapur; power supply disrupted for three hours.
सीतापुर। पुराने सीतापुर उपकेंद्र की मुख्य लाइन में शनिवार को फॉल्ट आ गया। इसके चलते करीब तीन घंटे बिजली बाधित रही। वहीं, नवीन चौक इलाके में तार टूटने की वजह से तीन घंटे सप्लाई बंद रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मनोज राठौर ने बताया कि पुराने सीतापुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति दो सप्ताह से लड़खड़ाई चल रही है। रोजाना मुख्य लाइन में फॉल्ट आ रहा है। कई बार दिन में दो से तीन बार फॉल्ट आ जाता है। इससे उपभोक्ता बेहद परेशान हो रहे हैं। बताया कि जिम्मेदार अफसर इस फॉल्ट को अपने रिकॉर्ड में सही से दर्ज नहीं कर रहे हैं। वहीं, उच्चाधिकारियों को भी गुमराह करते हैं। वहीं, जिम्मेदारों की लचर कार्यशैली से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। बताया कि शनिवार दोपहर में काफी अधिक गर्मी थी। इसी दौरान मुख्य लाइन में फॉल्ट आ गया। उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया के जरिये शिकायत की। एसडीओ ने फॉल्ट दुरुस्त करने की बात कही। करीब दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

वहीं, नवीन चौक इलाके में तार टूटने व जंपर उड़ने के कारण दिक्कत आ गई। इससे नवीन चौक, विकास नगर, खूबपुर सहित अन्य मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। शाम चार बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि गर्मी में लोड़ अधिक बढ़ रहा है। इसी वजह से फॉल्ट हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed