सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Destitute cattle destroying crops in Mirkapur

Sitapur News: मिरकापुर में फसलों को बर्बाद कर निराश्रित मवेशी

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 04 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Destitute cattle destroying crops in Mirkapur
विज्ञापन
गोंदलामऊ। आमाघाट ग्राम पंचायत के मजरा मिरकापुर में निराश्रित मवेशी किसानों के लिए मुसीबत बने हैं। ग्रामीणों के मुताबिक 70 से अधिक मवेशी घूम रहे हैं। इनमें अधिकतर गोवंश हैं। ये खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
Trending Videos


गांव के ही मुन्नी लाल, रामबली, रामखेलावन, रामकैलाश, मायाराम, जमुना प्रसाद आदि किसानों की गन्ने की फसल निराश्रित मवेशी चट कर गए हैं। इस वजह से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि दिन-रात खेतों की रखवाली करते हैं, पलक झपकते ही ये मवेशी खेतों में घुस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिरकापुर निवासी मझिली ने बताया कि उनके खेत में खड़ी गन्ने की फसल निराश्रित मवेशियों की है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों व प्रशासन से इन्हें पकड़वाकर गोशाला भेजवाने की मांग की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।





गोशाला में संरक्षित कराए जाएंगे गोवंश



निराश्रित मवेशी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो यह गंभीर विषय है। संबंधित सचिव व प्रधान को निर्देश दिए जाएंगे कि वह कर इन्हें पकड़कर नजदीकी गोशाला में संरक्षित कराएं।

- संदीप कुमार, बीडीओ गोंदलामऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed