{"_id":"697e5025e8ec7db0f6066180","slug":"dm-met-cm-presented-carpet-made-in-sitapur-sitapur-news-c-102-1-stp1002-149256-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीएम से मिले डीएम, भेंट की सीतापुर में बनी दरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीएम से मिले डीएम, भेंट की सीतापुर में बनी दरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी को दरी भेंट करते डीएम सीतापुर।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के दरी उद्योग को पहचान वापस दिलाने के लिए ब्राॅडिंग व मार्केटिंग को गति देने की कवायद जिलाधिकारी ने तेज कर दी है। इसे लेकर डीएम ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
ओडीओपी में शामिल दरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सीएम से विभिन्न बिंदुओं पर मंत्रणा करते हुए कारोबार के वर्तमान हालात की जानकारी दी। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने जिले में निर्मित दरी मुख्यमंत्री को भेंट की। सीएम ने दरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सार्थक प्रयास किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसमें शासन स्तर से हर तरह के सहयोग का आश्वासन भी दिया है।
जिले के दरी उद्योग की अरब व यूरोपीय देशों में अलग पहचान है। नक्काशीदार डिजाइनों वाली यहां की दरियों की कोरोना काल से पहले तक विदेशों में काफी मांग रही है। कोरोना फिर रूस-यूक्रेन युद्ध ने दरी कारोबार को तगड़ा झटका दिया है। मंदी के दौर से गुजर रहे दरी कारोबार की अमेरिकी टैरिफ ने कमर तोड़ दी।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री से भेंटवार्ता के दौरान बताया कि जिले में दरी निर्माण मुख्य का कार्य खैराबाद, बिसवां, लहरपुर और हरगांव इलाके में किया जाता है। वर्तमान में दरी निर्माण की लगभग 150 यूनिटें सक्रिय हैं। करीब 40 हजार बुनकर दरी उत्पादन से जुड़े हैं।
उन्होंने बताया कि यहां से दरी का निर्यात यूएसए, जर्मनी, फ्रांस, जापान व मैक्सिको समेत विभिन्न देशों में किया जाता है। जिलाधिकारी ने बताया कि दरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ब्राॅडिंग, मार्केटिंग व डिजाइन इत्यादि को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos