{"_id":"697e51695ff209b0c808ed14","slug":"the-miscreants-looted-the-jewelers-bag-full-of-jewelery-by-throwing-chilli-in-his-eyes-sitapur-news-c-102-1-slko1055-149309-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आंखों में मिर्च झोंक कर सर्राफ का जेवर से भरा बैग लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आंखों में मिर्च झोंक कर सर्राफ का जेवर से भरा बैग लूट ले गए बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
सकरन में स्थित मोनू की आभूषण की दुकान।
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार शाम हसनापुर मोड़ के पास सर्राफ की आंखों में मिर्च झोंक कर जेवर से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित के भाई ने दस लाख रुपये के जेवर लूटे जाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई, उसने पीड़ित को ही अपने पास बैठा लिया।
मनीष के अनुसार बिसवां के पटना गांव निवासी भाई मोनू की सकरन के महोलियाकलां चौराहे पर हरिओम ज्वैलर्स व रेडीमेड सेंटर के नाम से दुकान है। पास में शराब का ठेका भी है। शाम करीब पांच बजे मोनू अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे।
मोनू के पास जेवरों से भरा एक बैग था। उनकी बाइक जैसे ही हसनापुर मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आ धमके। बदमाशों ने मोनू की आंख में मिर्च झोंक दिया। इससे वह गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवर से भरा बैग लूट लिया।
शोर सुनकर सेमरा गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। आरोप है कि वारदात का पता चलते ही स्थानीय पुलिस ने पीड़ित को अपने पास बैठा लिया। उसे परिजनों व मीडिया कर्मियाें से बात भी नहीं करने दी। वारदात के बाद एएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने जांच की है।
चौकी से 50 कदम की दूरी पर है दुकान :
पीड़ित की दुकान चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर है। वहीं घटनास्थल चौकी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पहले रेकी की थी। उधर, पुलिस ने पहले तो घटना को छिपाने का प्रयास किया। बाद में घटना को स्वीकारते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।
हाल ही में हो चुकी है डकैती :
जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पहले ही तालगांव के रसूलपुर गांव में 17 लाख की डकैती की वारदात हुई थी। पुलिस अभी पूरी तरह से खुलासा भी नहीं कर पाई कि अब सर्राफ से लूट हो गई। कानून-व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए आईजी रेंज लखनऊ तक को मोर्चा संभालना पड़ा।
Trending Videos