सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fog returned again bringing cold

Sitapur News: फिर ठंड लेकर लौटा कोहरा

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 01 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fog returned again bringing cold
सीतापुर शहर में शनिवार सुबह छाया दिखा घना कोहरा।
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार सुबह घने कोहरे व गलन से जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरा रहने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरा छंटने पर भी बादल छाए रहे।
Trending Videos


मौसम की तल्खी से शुक्रवार की तुलना में अधिकतम पारा एक डिग्री नीचे खिसक गया। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप हुई पर सर्द हवा के आगे ताप महसूस नहीं हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले मौसम सामान्य हो गया था। सिर्फ सुबह-शाम गुलाबी ठंड पड़ रही थी। इसी बीच एक सप्ताह पहले मौसम का मिजाज बदल गया। बदली, बारिश व तेज सर्द हवा के असर से ठंड फिर लौट आई। इस बीच शुक्रवार को कोहरे का प्रकोप भी दिखा। शुक्रवार की देर रात से छाए घने काेहरे का असर शनिवार की सुबह तक बना रहा। सुबह हाईवे पर गाड़ियां धीमी गति से चलती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed