सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Now Sitapur carpets will be available in Lucknow malls

Sitapur News: अब लखनऊ के मॉल में मिलेंगी सीतापुर की दरियां

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 01 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Now Sitapur carpets will be available in Lucknow malls
विज्ञापन
सीतापुर। सीतापुर का ओडीओपी उत्पाद दरी जल्द नैमिषारण्य के आकर्षक आउटलेट पर उपलब्ध होगा। साथ ही सीतापुर की दरियाें को लखनऊ के शॉपिंग कॉम्पलेक्स व माॅल तक पहुंचाया जाएगा। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने इसका खाका तैयार किया है। उन्होंने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक जनपद एक उत्पाद के तहत बिसवां स्थित कॉमन फैसिलिटी सेंटर की समीक्षा भी की।
Trending Videos


डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सीएफसी की स्थापना, संरचना, क्रियाकलापों व अन्य विवरण देखे। डीएम ने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद के तहत चयनित उत्पाद दरी उद्योग के विकास के लिये कॉमन फैसिलिटी सेंटर के माध्यम से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कॉमन फैसिलिटी सेंटर के सुचारू संचालन के निर्देश भी दिये। कहा कि सेंटर के लिए आगामी एक वर्ष में प्रस्तावित कार्ययोजना के लक्ष्यों को ससमय पूरा किया जाए। नैमिषारण्य क्षेत्र में एक जनपद एक उत्पाद के तहत चयनित दरी उत्पाद की बिक्री के लिए आकर्षक आउटलेट बनाए जाएं।

दरी उत्पादों की ब्रांडिंग व प्रमोशन के लिए ग्लोसाइन बोर्ड स्थापित किये जायें। व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंच के लिये बड़े शहरों जैसे लखनऊ में स्थित शापिंग काम्पलेक्स व मॉल के माध्यम से बिक्री कराई जाए। जिले के प्रत्येक आयोजन में स्वागत में दरी के उत्पाद को दिया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed