सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electricity in more than 1500 villages lost due to storm and water

Sitapur News: आंधी-पानी में उड़ गई 1500 से अधिक गांवों की बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 02 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity in more than 1500 villages lost due to storm and water
खंभे पर चढ़कर तार दुरुस्त करते कर्मचारी।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में बृहस्पतिवार रात आंधी व बारिश से चिलचिलाती गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि कई स्थानों पर तार टूटने व खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोग उमस से परेशान नजर आए।
Trending Videos


टूटे खंभे व सप्लाई लाइन के कारण शहरी इलाकों के साथ ही करीब 1500 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी में 50 से अधिक बिजली के खंभे टूटकर गिरे जबकि 15 से अधिक स्थानों पर पेड़ गिरने से सप्लाई लाइन के तार टूटने से पूरे जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में तो चार घंटे बाद कुछ हद तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे बाद भी बिजली सप्लाई बाधित बनी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार रात आंधी व पानी से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चौपट हो गई। बिजली विभाग की टीमें मरम्मत करने में जुटी हैं। लंबी कटौती के कारण इनवर्टर व मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो जाने के साथ ही कई जगह पंप न चलने से लोगों को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ा।
शहर के भवानीपुर, सिटी उपकेंद्र व पुराना सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े 100 से अधिक मोहल्लों में फॉल्ट आ गया। इससे पूरे शहर की आपूर्ति लड़खड़ा गई। बृहस्पतिवार रात 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। नैमिषारण्य में आंधी व बारिश के बाद विद्युत व्यवस्था ठप हो गई।

पांच लाख की आबादी ने झेली परेशानी
महोली में आंधी की वजह से करीब 250 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। उपखंड से जुड़े सात फीडरों की करीब पांच लाख आबादी प्रभावित हुई। सिटी उपकेंद्र से जुड़ी चार नंबर बिजली लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने से पांच घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके साथ ही नगर में भी चार घंटे बिजली ठप रही। इससे बरई जलालपुर, अशरफपुर, दतेली, मिर्जापुर ,मातापुर आदि गांवों में आपूर्ति बाधित हैं। कल्ली चौराहा इलाके के बैंक, जन सुविधा केंद्र, विघालय, पुलिस चौकी, गेस्ट हाउस में बिजली न आने से जरूरी कामकाज शुक्रवार को प्रभावित रहे।

आम की फसल को पहुंचा नुकसान
लहरपुर में खतराने के निकट प्रतिदिन लगने वाली सब्जी मंडी में शुक्रवार को कच्चे आम की भारी आवक हुई। कच्चा आम 15 से 20 रुपये प्रति किलो कि दर से बिका। बागवान बल्ला खां, रामकरण, बनवारी मुन्ना, सिद्धू ने बताया कि आंधी के कारण आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। अचानक दाम गिर गए हैं।

तार टूटने से ठप हुआ उपकेंद्र
कुतुबनगर में 33 केवी मुख्य लाइन के तार टूटने से देवगवां विद्युत उपकेंद्र पूरी तरह ठप हो गया। इससे 150 गांवों में दो लाख की आबादी प्रभावित है। शुक्रवार शाम चार बजे तक मुख्य लाइन की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। पिसावां, महमूदाबाद, रामपुर मथुरा, रेउसा, सिधौली में फॉल्ट से आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed