फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electricity workers beaten with sticks and rods at the substation

Sitapur News: उपकेंद्र में बिजलीकर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई

Tue, 14 Jul 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers beaten with sticks and rods at the substation
हरगांव। इलाके के नरहरपुर गांव में ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को लाठी-डंडों से लैस होकर विद्युत उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। चार बिजलीकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। एसडीओ व जेई ने किसी तरह कमरे का दरवाजा बंद करके जान बचाई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर मामला शांत कराया। पूरी घटना उपकेंद्र के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। आक्रोशित कर्मचारियों ने पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप कर दी और थाने पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। मामले में पुलिस ने छह नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

नरहरपुर गांव में दो दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर दो बार ट्रांसफार्मर बदले गए, लेकिन वह भी खराब हो गए। इससे नाराज करीब 40 से 50 लोग सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उपकेंद्र पहुंचकर कर्मचारियों से भिड़ गए। बिजलीकर्मी सीतांशु शुक्ल, अक्षय शर्मा, कुलदीप यादव व अतुल बघेल की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इससे सीतांशु को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को उग्र देखकर एसडीओ बालकृष्ण तिवारी व अवर अभियंता अशोक वर्मा ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। ग्रामीणों ने एसडीओ के कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। इस बीच एसडीओ ने पुलिस को फोन करके सूचना दे दी। करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई से नाराज कर्मचारियों ने हरगांव नगर व गांवों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर बिजलीकर्मी थाने पहुंच गए। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों को पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं करेंगे।
उपकेंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। इसके बाद पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल कराया। करीब चार घंटे बाद नगर की तो बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। देर रात गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।

थाना प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले में आयुष बंसल, पिंटू सिंह, अरविंद सिंह, अजय पाल सिंह, अभिषेक व अजीत सिंह के साथ ही 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिक की दर्ज की गई है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed