{"_id":"6a5530c20fa43d4b1d01b622","slug":"fir-registered-against-six-people-in-connection-with-students-death-sitapur-news-c-102-1-slko1055-159937-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छात्र की मौत में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छात्र की मौत में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Tue, 14 Jul 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद। सेमरा भुडकुड़ा गांव निवासी छात्र आयुष वर्मा (17) की मौत के मामले में सोमवार को पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पिता कमलेश वर्मा ने गांव के ही मनोज कुमार, राम निवास, उपेंद्र, विपिन, विमल व राज बहादुर को नामजद किया है। पिता के अनुसार दोपहर करीब एक बजे आरोपियों ने आयुष को अपने घर बुलाकर जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया था।
गांव निवासी आयुष वर्मा कक्षा 11 का छात्र था। इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने से संबंधित स्टोरी लगाने पर रविवार सुबह पुलिस ने आयुष को कोतवाली बुलाया था। वहां से लौटने के बाद रविवार शाम आयुष की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने उसी समय गांव के उक्त लोगों पर विषाक्त पदार्थ देने का आरोप लगाया था।
सीओ वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आयुष ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने से संबंधित स्टोरी लगाई थी। मेटा से इनपुट मिलने पर एसएसआई फूलचंद सरोज ने आयुष को कोतवाली बुलाकर काउंसिलिंग की थी। इसके बाद आयुष को उसके दोस्त के साथ पुलिस ने घर भेज दिया था। अब मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।