फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; murder alleged

Sitapur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 14 Jul 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; murder alleged
नवविवाहिता की फाइल फोटो।
सिधौली। प्रेमनगर निवासी लकी श्रीवास्तव की पत्नी रुचि श्रीवास्तव (35) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरदोई निवासी रुचि का दो अप्रैल 2025 को प्रेमनगर निवासी लकी से विवाह हुआ था। रुचि की मां ऊषा श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार सुबह 07:40 बजे बेटी की ससुराल से फोन आया। सूचना दी गई कि रुचि की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इसके बाद जब रुचि के भाई आयुष ने बात की तो ससुरालीजनों ने फांसी लगाने से मौत की जानकारी दी। आरोप है कि ससुरालीजन रुचि को अचेत अवस्था में लेकर अस्पताल गए थे। रुचि के शरीर पर चोट के निशान हैं। आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज के लिए रुचि को प्रताड़ित करते थे। सोमवार को इसी वजह से रुचि की हत्या कर दी गई। हालांकि ससुराल वालों ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि रुचि का यह दूसरा विवाह था। प्रथमदृष्टया पुलिस को जानकारी मिली कि रुचि शौचालय में बेहोश हो गई थीं। ससुराल वालों ने दरवाजा तोड़कर शौचालय से निकाला था। मायके पक्ष के लोगों ने मौखिक रूप से गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह के एक माह बाद पीटने का आरोप
मृतका की मां ऊषा श्रीवास्तव के अनुसार विवाह के एक माह बाद बरगद पूजा थी। उस दिन रुचि को पति लकी ने पीटा था। साथ ही मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। आरोप है कि उस दिन रुचि को बाथरूम में बंद कर दिया गया था। ऊषा ने बताया कि वह रुचि का फोन रिचार्ज कराती थीं, इसके बावजूद ससुरालीजन बातचीत नहीं करने देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed