फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Power supply in the city was disrupted for three hours

Sitapur News: शहर में तीन घंटे ठप रही बिजली

Tue, 14 Jul 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Power supply in the city was disrupted for three hours
सीतापुर। शहर में सोमवार को फॉल्ट के चलते तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। उमस भरी गर्मी में करीब 30 हजार की आबादी परेशान रही। नवीन चौक इलाके में सुबह 10 बजे बिजली गुल हो गई। एक घंटे तक आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत की। इसके बाद फॉल्ट तलाशा गया। पता चला कि नवीन चौक के पास ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी आ गई है। खामी दुरुस्त करने में तीन घंटे लग गए। एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

उपभोक्ता राकेश व उपेंद्र ने बताया कि रोजाना यहां पर दिक्कत रहती है। कभी तार टूटने तो कभी जंपर उड़ने की घटनाएं हुआ करती हैं। पुराने सीतापुर के मिरदही टोला, कजियारा व कोट इलाके में भी सोमवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। उपभोक्ता सैदू ने बताया कि दोपहर के समय अधिक लोड होने के चलते केबल जल गया था।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति शाम चार बजे बहाल हो पाई। इसी समय नगर पालिका से पानी की सप्लाई होती है। बिजली के अभाव में टंकी नहीं भर पाई। इससे पानी की भी समस्या बनी रही। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि फॉल्ट की वजह से दिक्कत आई थी। बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed