{"_id":"6a65029207543e18b00305ee","slug":"high-level-probe-into-followers-death-shyam-lal-sitapur-news-c-102-1-stp1002-160786-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाॅलोअर की मौत की हो उच्चस्तरीय जांच : श्यामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाॅलोअर की मौत की हो उच्चस्तरीय जांच : श्यामलाल
Sun, 26 Jul 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने फॉलोअर शैलेंद्र के परिजनों से की मुलाकात। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शनिवार को खैराबाद क्षेत्र के चिलवारा राजापुर गांव पहुंचे। वहां उन्होंने मृतक शैलेंद्र पाल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।
एपीटीसी कमांडेंट के सरकारी आवास पर तैनात फॉलोअर शैलेंद्र ने पिछले दिनों आत्महत्या कर ली थी। उनके परिजनों ने कमांडेंट पर उत्पीड़न व पिटाई कराने का आरोप लगाया था। हंगामेे के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त की। परिजनों ने आरोप लगाया कि शैलेंद्र की मृत्यु सामान्य नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पार्टी इस संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक स्तर पर आवाज उठाएगी। इस दौरान मास्टर सुरेश यादव ने शैलेंद्र के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी ली। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सत्य को सामने लाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं तो प्रशासन को बिना किसी दबाव या पक्षपात के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए, ताकि वास्तविक तथ्य जनता के सामने आ सकें और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिले। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी, लहरपुर विधायक अनिल वर्मा, पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी, रामहेत भारती, अनूप गुप्ता, रमेश राही आदि मौजूद रहे।