{"_id":"6a6501564b86e90004078068","slug":"theft-worth-lakhs-after-breaking-into-a-house-sitapur-news-c-102-1-slko1037-160814-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी
Sun, 26 Jul 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
नकब की नाप करता पीड़ित व खेत में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर। क्षेत्र के फर्रकपुर गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर जेवर नकदी समेत कुल तीन लाख कीमत का माल पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी सुरजीत ने बताया कि उनका घर थाने से महज पांच सौ मीटर दूरी पर है।
पीड़ित ने बताया कि चोर घर के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर घुसे। इसके बाद घर में रखे जेवर, पांच हजार रुपये नकदी, बर्तन, कपड़े समेत करीब तीन लाख का माल ले गए। बताया कि घटना के समय वह वह लखनऊ में परिवार के साथ काम करने गए थे। शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई। उनके पड़ोस के सुग्रीव के घर में भी पीछे की दीवार में चोरों ने सेंध लगाई थी। मगर पक्की फर्श होने के कारण चोर अंदर दाखिल नहीं हो सके। पीड़िताें का आरोप है कि चोरी, सेंधमारी व लूट की घटना की रिपोर्ट लिखने में पुलिस काफी आनाकानी करती है। सुरजीत के घर पर चोरों द्वारा लगाई सेंध की लंबाई 24 इंच व चौड़ाई 19 इंच निकली। जबकि सुग्रीव के घर में सेंध की लंबाई 26 इंच व चौड़ाई 16 इंच मिली।