सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Investigation team reached CHC in case of pregnant death

Sitapur News: गर्भवती की मौत मामले में जांच टीम पहुंची सीएचसी

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 03 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Investigation team reached CHC in case of pregnant death
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। सीएचसी में इलाज के दौरान गर्भवती की मौत के मामले का डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने संज्ञान लिया है। एसडीएम की अगुवाई में टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच की। चिकित्सकों से बयान लेते हुए अभिलेख देखे। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
Trending Videos

बैकुंठापुर गांव निवासी सोबरन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि बुधवार सुबह उन्होंने अपने भाई गोविंद की पत्नी पूजा को गर्भावस्था के दौरान सीएचसी में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने प्रसूता को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। इसके बाद उसे होश नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि गर्भावस्था की जानकारी होने के बावजूद प्रसूता का गलत इलाज किया गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को एसडीएम अभिनव यादव टीम के साथ सीएचसी पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसडीएम ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम के द्वारा जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed