{"_id":"6a529d3675b7ac7491031ebc","slug":"lover-strangled-renu-to-death-over-relationship-suspicions-arrested-sitapur-news-c-102-1-slko1037-159833-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संबंधों में शक में प्रेमी ने गला दबाकर की थी रेनू की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संबंधों में शक में प्रेमी ने गला दबाकर की थी रेनू की हत्या, गिरफ्तार
Sun, 12 Jul 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव (सीतापुर)। इलाके के मदनापुर कैथाभारी निवासी रेनू देवी (40) का शव बृहस्पतिवार सुबह एक खेत में पड़ा मिला था। शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी रामजीवन को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि 8 जुलाई की सुबह कैथाभारी गांव के खड़ंजे के पास स्थित खेत में रेनू देवी का शव मिला था। मृतका की पहचान मदनापुर निवासी रक्षपाल की लिव-इन पार्टनर के रूप में हुई थी। रक्षपाल की तहरीर पर हरगांव थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की जांच में लहरपुर के बेहटी निवासी रामजीवन का नाम सामने आया। उसे शनिवार को कल्याणपुर तिराहे स्थित काली माता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके मृतका से प्रेम संबंध थे। उसे संदेह था कि महिला के अन्य से भी संबंध हैं। इसी शक के चलते वह 8 जुलाई को रेनू को बाइक से हरगांव घुमाने के बहाने कबीरपुर के पास खेतों में ले गया। वहां विवाद के दौरान गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसने मृतका का मोबाइल फोन रास्ते में पड़ने वाली बड़ी नहर में फेंक दिया। एएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।