फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Motorcyclist killed in collision with car coming from the wrong direction

Sitapur News: गलत दिशा से आ रही कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 18 Jul 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 18 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with car coming from the wrong direction
दीपू की फाइल फोटो।
खैराबाद। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बिनौरा गांव के पास शुक्रवार को गलत दिशा में फर्राटा भर रही तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरुआ नेवादा गांव निवासी दीपू (30) बाइक से सीतापुर मुख्यालय की ओर जा रहे थे। बिनौरा गांव के पास विपरीत दिशा में आ रही कार से हादसे का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल दीपू को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जन्मदिन में जा रहे थे ससुराल
दीपू अपने साले के बेटे के जन्मदिन में मछरेहटा के दलेनपुर गांव जा रहे थे। वहां पहले से मौजूद पत्नी उर्मिला व एक वर्षीय पुत्री राह देख रही थी। हादसे की खबर से पत्नी बेसुध हो गईं। मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है। दीपू मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed