{"_id":"6a5b2e417879aca9ef0c0b4c","slug":"video-video-satapara-ma-sharab-bta-na-ma-ka-mata-ka-ghata-utara-sara-para-dada-sa-varakara-l-jana-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीतापुर में शराबी बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा, सिर पर डंडे से वारकर ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीतापुर में शराबी बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा, सिर पर डंडे से वारकर ली जान
इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में शनिवार को शराब पीने से मना करने पर गुस्से में एक शराबी पुत्र ने अपनी बूढ़ी मां के सिर पर डंडा मारा व बुरी तरह पिटाई की इसके बाद मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
बेनियापुर गांव निवासी सावित्री देवी (65) अपने इकलौते बेटे त्रिभुवन के साथ रहती थीं।
ग्रामीणों के अनुसार त्रिभुवन शराब पीने का आदी था। वह कोई काम-धंधा नहीं करता था और दिन-भर नशे में धुत रहता था। घर के खर्च और शराब की लत को लेकर आए दिन उसका अपनी मां से विवाद होता रहता था। वह अक्सर शराब के नशे में अपनी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट भी करता था।
शनिवार को त्रिभुवन शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। मां सावित्री देवी ने उसे हमेशा की तरह शराब पीने से मना किया और समझाने की कोशिश की। त्रिभुवन आगबबूला होकर घर में रखे एक भारी डंडे से मां के सिर व शरीर पर ताबा तोड़ प्रहार करने लगा। मां ने जोर जोर से चिल्लाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। जब तक ग्रामीण व पड़ोसी मौके पर पहुंचते तब तक घायल ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गये। ग्राम प्रधान की सूचना पर थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम व पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।शव शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस हत्याकांड के बाद से पूरे बेनियापुर गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की लत ने एक बेटे को इस कदर अंधा कर दिया कि उसने उस मां की ही जान ले ली जिसने उसे जन्म दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।