फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teenager swept away in swollen drain

Sitapur News: उफनाए नाले में बहा किशोर

Sat, 18 Jul 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 18 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Teenager swept away in swollen drain
सुबोध की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। -संवाद
रेउसा। थानगांव के गोलोक कोडर के मजरा जिन्नापुरवा निवासी सुबोध (14) शुक्रवार को सरयू नदी से जुड़े उफनाए नाले को पार करते समय अपनी मां के सामने ही तेज धार में बह गया। सूचना के बावजूद बाढ़ राहत दल के नहीं पहुंचने से परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक नाले में सुबाेध की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


गोलोक कोडर के मजरा जिन्ना पुरवा निवासी प्रेम सागर गौतम ने बताया कि उनका पुत्र सुबोध धान रोपाई के लिए बेरन लेने के लिए अपनी मां के साथ गया था। लौटते समय दोनों लोग सरयू नदी से जुड़े नाले को पार कर रहे थे। सुबोध अपनी मां के आगे चल रहा था। बीच नाले में पहुंचने पर तेज धार में सुबोध बह गया। ये देख मां चीखने लगीं। इस पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों ने तुरंत बाढ़ राहत दल और तहसील प्रशासन को सूचित किया। लेखपाल और थानगांव पुलिस मौके पर पहुंची। बाढ़ राहत दल के पहुंचने में देरी हुई। इस पर परिजनों के सब्र का बांध टूट गया। परिजनों का आरोप है कि यदि राहत दल समय पर आ जाता तो शायद सुबोध को बचा लिया जाता। स्थानीय लोगों की मदद से किशोर की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन


व्यस्त है बाढ़ राहत दल
तहसीलदार अनिल कुमार राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। लेखपाल मौके पर पहुंचे थे। वह खुद भी वहीं जा रहे हैं। बताया कि राहत दल महमूदाबाद में व्यस्त है। वहां से निकलने के बाद यहां आकर खोजबीन करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि किशोर को जल्द ही खोज लिया जाएगा।

सुबोध की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। -संवाद

सुबोध की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed