सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Parsandi BEO gets adverse entry for negligence

Sitapur News: लापरवाही बरतने पर परसेंडी के बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 23 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Parsandi BEO gets adverse entry for negligence
प्राथमिक विद्यालय पुरवा परसेंडी में बुधवार को निरीक्षण करते डीएम। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने बुधवार को परसेंडी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पुरवा परसेंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टर अपडेट न मिलने पर नाराज डीएम ने प्रधानाध्यापक पर अनुशासनिक कार्रवाई करने व स्कूल में उजागर खामियों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर परसेंडी के खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश बीएसए को दिया।
Trending Videos


विद्यालय में संचालित वीएचएसएनडी सत्र से गैर हाजिर कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने के लिए सीएमओ से कहा गया। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय पुरवा परसेंडी का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा चार के बच्चे से पुस्तक भी पढ़वाई। शिक्षकों को निर्देशित किया कि जो बच्चे पढ़ने में कमजोर हैं उन पर अधिक ध्यान दिया जाए। इस दौरान कई बच्चे यूनीफार्म में नही मिले इस पर बच्चों को यूनीफार्म में आने के लिए जागरूक करने के लिए कहा गया।

डीएम ने रजिस्टर अपडेट न मिलने पर प्रधानाध्यापक प्रदीप वर्मा पर अनुशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। इसके बाद रसोई घर पहुंचकर कच्चे व पक्के भोजन की गुणवत्ता को परखने के साथ ही बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए।

स्कूल में अन्य कमियां पाए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी परसेंडी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुरेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed