पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pinky was murdered by someone close to her

Sitapur News: नजदीकी संबंध में हुई थी पिंकी की हत्या

Mon, 06 Jul 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 06 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pinky was murdered by someone close to her
सीतापुर। कोतवाली देहात के पंचमपुरवा निवासी पिंकी गुप्ता (45) की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा करके उसके प्रेमी व एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के भी पिंकी के प्रेमी से नजदीकी संबंध थे। इसी के चलते महिला ने प्रेमी व उसके एक साथी की मदद से साजिश रची और पिंकी की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

एएसपी (उत्तरी) आलोक सिंह ने बताया कि पिंकी हत्याकांड में इंस्पेक्टर अमर सिंह की टीम ने लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के चौवानपुर गांव निवासी शिव प्रकाश शुक्ल, सदरपुर के सुखामा खुर्द दिवियापुर गांव निवासी लक्ष्मी देवी और कोतवाली देहात के चांदमारी नंगला निवासी दिलीप कुमार रैदास को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिव प्रकाश मौजूदा समय में मृतका पिंकी के घर के पास जीतू गुप्ता के घर में किराये पर रहता है। जबकि लक्ष्मी देवी खजुरिया आवासी ऊंचा टीला कोतवाली देहात इलाके में किराये पर रहती है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी शिव प्रकाश दरी व गिलास की फैक्टरी में काम करता है। पड़ोस में रहने वाली पिंकी गुप्ता से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। इसी बीच शिव प्रकाश के संबंध ई रिक्शा चालक की पत्नी लक्ष्मी से भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी कुछ समय से शिव प्रकाश पर पति की तरह साथ में रहने का दबाव बना रही थी। पिंकी गुप्ता के साथ शिव प्रकाश के प्रेम संबंध का पता चलने पर लक्ष्मी भड़क गई। उसका पिंकी से विवाद होने लगा। पिंकी को रास्ते से हटाने के लिए लक्ष्मी ने शिव प्रकाश को उकसाया। इस पर शिव प्रकाश ने फैक्टरी में साथ काम करने वाले साथी दिलीप कुमार रैदास के साथ मिलकर पिंकी की हत्या की साजिश रची। शिव प्रकाश, लक्ष्मी व दिलीप तीन जुलाई की सुबह पिंकी गुप्ता के घर में घुस गए और बेलचे से कई वार करके हत्या कर दी। इसके बाद घर में ताला बंद करके भाग गए। पुलिस को हत्या में प्रयुक्त बेलचा मौके पर ही मिल गया था। एएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed