{"_id":"6a4aa452683746f21e08184a","slug":"relief-from-the-humidity-came-when-the-clouds-rained-in-the-evening-sitapur-news-c-102-1-slko1037-159481-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शाम को बादल बरसे तो उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शाम को बादल बरसे तो उमस से मिली राहत
Mon, 06 Jul 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
कमलापुर में बारिश के दौरान जलभराव से होकर निकलते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को रविवार देर शाम बारिश ने राहत पहुंचाई। पुरवा हवा संग आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल बरसे तो मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों के चेहरे खिल उठे। हालांकि, कई इलाकों में लोग बारिश को तरसते रहे। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटों के दरम्यान रुक-रुककर बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
जिले में रविवार सुबह छाए बादलों ने बारिश की उम्मीद जगाई। मगर बरसे बगैर ही बादल निकल गए तो लोगों को मायूस होना पड़ा। दिन में निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। इससे हर कोई बेहाल हो गया। रात करीब आठ बजे मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। सिधौली और कमलापुर समेत आसपास इलाके में झमाझम बारिश हुई। हालांकि कई इलाकों में बारिश न होने से लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रुक-रुककर बारिश होने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।