{"_id":"69e91d15e72f3724c1099667","slug":"resolve-pending-cases-on-priority-dm-sitapur-news-c-102-1-slko1052-154570-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता पर करें समाधान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता पर करें समाधान : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बैठक कर राजस्व कार्यों, कर-करेतर राजस्व और सीएम डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने तहसील स्तर पर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। राजस्व वसूली की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाही के भी निर्देश दिए। भूमि विवाद व अन्य जनशिकायतों के समाधान के लिए राजस्व अधिकारियों को जनता से संवाद बढ़ाने और मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों की समीक्षा लगातार की जाएगी। प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। सभी अफसर आईजीआरएस पोर्टल पर आईं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से समाधान करें। शिकायतों पर स्पष्ट आख्या लगाने व शिकायतकर्ता से संवाद करने के भी निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X