{"_id":"69e78d1405d9f196b30057ed","slug":"sitapur-bike-collides-with-a-roadside-container-two-youths-die-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, लखनऊ से लौट रहे थे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, लखनऊ से लौट रहे थे बाइक सवार
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार
हादसा सीतापुर जिले के सिधौली के मनवां तिराहे पर हुआ। कंटेनर सड़क किनारे खड़ा था। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार बाइक कंटेनर से टकरा गई।
हादसे में मृतक युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीतापुर जिले के सिधौली के मनवां तिराहे पर मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos
सिधौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ही मनवां तिराहा है। इलाके के सिंहपुर निवासी नंदराम (25) व सूरज (20) मंगलवार को लखनऊ से लौट रहे थे। उनकी तेज रफ्तार बाइक तिराहे पर सड़क किनारे खड़े कंटनेर से टकरा गई। इससे नंदराम व सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी सिधौली पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने था। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले ही हादसे का शिकार हुए थे नंदराम व सूरज के भाई
घटना के बाद से परिजनों पर दोहरी मार पड़ी है। दरअसल कुछ दिनों पहले ही कसरैला गांव के निकट टैंपो पलट जाने से नंदराम के भाई दीपक व सूरज के भाई आकाश घायल हो गए थे। घटना के बाद से दोनों घरों में लोग इलाज की दौड़ भाग में लगे हुए थे। आकाश की हालत गंभीर होने के चलते उनको लखनऊ में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को नंदराम (25) व सूरज (20) दोनों ही उसे देखने के लिए लखनऊ गये थे। तभी वापस आते समय यह हादसा हो गया। जिसके बाद परिवार में गम का माहौल है।
नंदराम अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे, उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। अभी तक उनको कोई संतान नहीं थी। वह केरल प्रदेश में रहकर काम कर रहे थे। एक सप्ताह पूर्व ही वह घर लौटे थे। सूरज सिधौली में महमूदाबाद चौराहे निकट एक ऑटो स्पेयर पार्ट की दुकान में मजदूरी करते थे। उनका विवाह नहीं हुआ है। वह अपने दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई आकाश भर्ती है।

कमेंट
कमेंट X