{"_id":"699df2ee4ef36dc92809adc4","slug":"six-arrested-for-pickpocketing-in-police-uniform-sitapur-news-c-102-1-slko1055-150820-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुलिस की वर्दी में लिफ्ट लेकर काट लेते थे जेब, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुलिस की वर्दी में लिफ्ट लेकर काट लेते थे जेब, छह गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अनजान लोगों को लिफ्ट दे रहे हैं तो सावधान हो जाएं। पुलिस की वर्दी पहनकर में लोगों से लिफ्ट लेकर जेब काटने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है।
एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि रामकोट और क्राइम ब्रांच टीम ने कन्नौज जिले के इंद्रगढ़ थाना बलेपुरवा गांव निवासी सनी राजपूत, असेरन गांव निवासी राजन उर्फ बेलुआ, जगतापुर गांव निवासी रोहित, ठठीया थाना दौलतपुर गांव निवासी बृजेश, फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना मेहरुपुररावी गांव निवासी ऋषभ गिहार और कुनाल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 20 हजार 200 रुपये, पांच ब्लेड, बृजेश के पास से तमंचा और एक वाहन बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि इन अपराधियों के सहयोगियों की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से लिफ्ट लेकर उनकी जेब काटते हैं। उनके गिरोह के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों जैसी हेयरकटिंग भी करा रखी है। 27 नवंबर 2025 को महोली कस्बे में एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर आरोपी रोहित बैठ गया। जेब काटने के बाद बहाना बनाकर उतर गया। 30 जनवरी को आरोपियों ने रामकोट इलाके में हाईवे स्थित गोबरेपुरवा पुल के पास भी एक बैंक कर्मचारी से लिफ्ट ली थी। बाइक पर सवार आरोपी कुनाल ने करीब 40 हजार रुपये पार कर दिए थे। एसपी ने खुलासा करने वाले टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
कानपुर, लखनऊ, मैनपुरी, कन्नौज, फतेहगढ़, हरदोई, सीतापुर में दर्ज हैं मामले
क्राइम ब्रांच की पड़ताल में सामने आया कि सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। यह आरोपी मूलरूप से कन्नौज व फर्रुखाबाद के हैं। यह गैर जनपद में घूमकर अपराध करते हैं। प्रत्येक आरोपी पर 12 से 15 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों पर कानपुर, लखनऊ, मैनपुरी, कन्नौज, फतेहगढ़, हरदोई, सीतापुर में मुकदमे दर्ज हैं। यह अस्पताल, बैंक व सराफा दुकानों के बाहर रेकी करते हैं।
सीसीटीवी कैमरे से मिला अहम सुराग
आरोपियों ने 30 जनवरी को एक निजी बैंक कर्मचारी को अपना शिकार बनाया। बैंक कर्मचारी से लिफ्ट मांगकर उसकी जेब से चालीस हजार रुपये पार किये गये। पीड़ित की शिकायत पर क्राइम ब्रांच निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह की टीम सक्रिय हुई। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, तो उसमें एक कार से आरोपी जाते दिखे। वहीं, एक अन्य सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार आरोपी कैद हुए। इसके बाद क्राइम ब्रांच कड़ियां जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचे। एसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
Trending Videos