{"_id":"697663b255b1a4b34603d174","slug":"tricolours-everywhere-patriotism-illuminated-on-buildings-sitapur-news-c-102-1-stp1002-148985-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हर तरफ तिरंगी छटा, इमारतों पर रोशन हुई देशभक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हर तरफ तिरंगी छटा, इमारतों पर रोशन हुई देशभक्ति
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगी रोशनी से नहाया सदर तहसील परिसर।
- फोटो : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगी रोशनी से नहाया सदर तहसील परिसर।
विज्ञापन
सीतापुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय पर्व के उल्लास से शहर का कोना-कोना भर गया। सरकारी व गैर सरकारी इमारतें तिरंगे के रंग से रोशन हो उठीं। बच्चे, युवा और बूढ़े सभी 77वें गणतंत्र की खुशियों से सराबोर हैं। सोमवार को धूमधाम से पर्व मनाया जाएगा। सुबह 8:30 बजे कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइन समेत सभी सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान एवं संकल्प वाचन किया जाएगा। स्कूली बच्चे प्रभात फेरी निकालेंगे। गणतंत्र दिवस पर दिन भर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। पूर्व संध्या पर शहर के बाजार में तिरंगा व अन्य सामग्री की खरीदारी में लोग जुटे रहे।
गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट, तहसील भवन, पुलिस लाइन, लालबाग चौराहा, नगर पालिका, जिला अस्पताल समेत शहर की प्रमुख इमारतें व स्थल आकर्षक तरीके से सजाए गए हैं। गुब्बारे व झालरों को तिरंगे की शक्ल में लगाया गया है। केसरिया, सफेद व हरे रंग में बिजली की झालरें मनमोहक छटा बिखेर रही हैं। रविवार को शहर के बाजार में तिरंगे व अन्य सजावट की सामग्री लोग खरीदते नजर आए। सोमवार सुबह से गणतंत्र दिवस समारोहों का दौर शुरू हो जाएगा।
सुबह 07 बजे धार्मिक स्थलों पर सामूहिक प्रार्थना होगी। सुबह 8:30 बजे सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान होगा। सुबह 9:30 बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद पुलिस, पीएसी के जवानों व छात्र-छात्राओं की संयुक्त परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुबह 10 बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान, संकल्प वाचन, खेलकूद व रंगारंग कार्यक्रम किए जाएंगे। सुबह 10:30 बजे कुष्ठ आश्रम खैराबाद व जिला अस्पताल, आंख अस्पताल व 11 बजे जिला कारागार में रोगियों को फल एवं मिठाई वितरित की जाएगी। दोपहर 12 बजे अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। दोपहर तीन बजे रूट मार्च होगा।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन होंगे सम्मानित
शहर के लालबाग पार्क में सोमवार की सायं चार बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन मनोज पांडेय के परिजनों का सम्मान भी किया जाएगा। इसके बाद सार्वजनिक सभा और जरूरतमंदों को कंबल व शॉल वितरण कार्यक्रम होगा। सायं छह बजे हिंदी सभागार में कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन होगा।
Trending Videos