{"_id":"69d15509f07c84d73f054c60","slug":"23000-challans-issued-in-three-months-eight-thousand-more-than-last-year-but-traffic-rules-are-flouted-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-144361-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तीन महीने में 23 हजार चालान, पिछले साल से आठ हजार अधिक, पर ट्रैफिक नियम को ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तीन महीने में 23 हजार चालान, पिछले साल से आठ हजार अधिक, पर ट्रैफिक नियम को ठेंगा
विज्ञापन
यातायात नियमों की अनदेखी: रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर एक बाइक पर तीन सवार। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। बढ़ते सड़क हादसों पर मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद जिले के यातायात महकमे ने सक्रियता बढ़ाई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों-संचालकों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। इस साल के शुरुआती तीन महीने में 23 हजार से अधिक वाहनों का चालान किया जा चुका है। यह संख्या इसी अवधि में पिछले साल हुई कार्रवाई से करीब आठ हजार से भी ज्यादा है। बावजूद सड़कों पर बेखौफ वाहन दौड़ाने वालों पर कोई फर्क नहीं है। रांग साइड, ओवर स्पीड वाहन सड़कों पर खूब दौड़ रहे हैं। इसका खामियाजा उन्हें भी भुगतना पड़ता है, जो खुद नियम पालन करते हैं।
आंकड़ें बताते हैं कि 2026 में एक जनवरी से 31 मार्च के बीच 23007 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। महज 16 से 31 मार्च के भीतर 4649 वाहनों के खिलाफ चालान किया गया है। इसमें बड़ी संख्या जहां ओवरलोड वाहनों के साथ ही विपरीत दिशा और निर्धारित अधिकतम गति से भी तेज फर्राटा भरने वालों की है। तमाम लोग ऐसे भी हैं जो बगैर हेलमेट तीन सवारी बैठाकर बाइक दौड़ाते पाए गए। हूटर, लाउडस्पीकर लगातार तेज आवाज में हॉर्न और गाना बजाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दिनों लोढ़ी टोल प्लाजा पर ऐसे वाहनों से हूटर-लाउडस्पीकर उतरवाने के साथ ही उस पर बुलडोजर चलवाकर कड़ा संदेश देने की कोशिश की गई।
स्टंटबाजों के खिलाफ भी इस बार अच्छी-खासी कार्रवाई की गई है। पिछले वर्ष की पहली तिमाही में 14911 वाहनों पर कार्रवाई हुई थी। तब सड़क पर महाकुंभ में आने-जाने वालों की भीड़ भी अधिक थी।
ई-रिक्शा हो या बाइक, सभी तोड़ रहे नियम
शनिवार को की गई पड़ताल के दौरान स्वर्ण जयंती चौक, धर्मशाला चौक, मेन मार्केट, सिविल लाइंस रोड की स्थिति जांची गई। इस दौरान जहां कई वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते मिले। नगर के भीतरी क्षेत्र के साथ ही सिविल लाइंस रोड पर वाहनों को सड़क व पटरियों पर आड़े-तिरछे खड़े कर दिए जाने से जाम की स्थिति बनी रही। बगैर हेलमेट तीन से चार सवारियां बैठाकर लोेग बाइक दौड़ाते देखे गए। ई-बाइकों के बेतरतीब संचालन से भी परेशानी की स्थिति बनी रही। सिविल लाइंस रोड पर जाम की स्थिति से प्रशासनिक अमले के भी लोगों को देर तक जूझना पड़ा।
नियमों के पालन की अपील बेअसर
बगैर हेलमेट बाइक न चलाने, बाइक पर दो से ज्यादा सवारी न बैठाने, बगैर सीट-बेल्ट के चारपहिया वाहन न चलाने, रांग साइड और ओवरस्पीड वाहन न चलाने की लगातार अपील की जा रही है। पिछले दिनों हाईवे पर जगह-जगह स्पीडोमीटर लगाकर वाहनों की जांच की गई। वाहन चालकों को रोककर उन्हें चेताया गया। वाहन चालान भी किए गए। बावजूद नियमों के उल्लंघन की स्थिति बनी हुई है।
ये है वाहनों के गति का निर्धारण
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अधिकतम 80 किमी की गति से वाहन दौड़ाने की अनुमति है। आबादी वाले क्षेत्रों में इसे 40 से 60 किमी प्रति घंटा रखने की अपील की जा रही है। मुख्य मार्ग पर अधिकतम गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा तय की गई। बाइक के लिए यह गति 40 किमी निर्धारित किया गया है।
नियमों के उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। प्रत्येक वाहन चालक-संचालक के मन में नियमों के प्रति जागरूकता और समझ की भी स्थिति बनाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही एक विशेष प्रचार-प्रसार वाहन की शुरुआत के साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को जागरूक करने का क्रम शुरू किया जाएगा। -अनिल कुमार, एएसपी।
Trending Videos