{"_id":"69c026a0722916483a0a8a38","slug":"43000-answer-sheets-evaluated-in-5-days-22-of-class-10-and-27-of-class-12-evaluation-completed-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-143693-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 5 दिन में जांचीं 43 हजार कॉपियां, 10वीं में 22, 12वीं में 27 फीसदी मूल्यांकन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 5 दिन में जांचीं 43 हजार कॉपियां, 10वीं में 22, 12वीं में 27 फीसदी मूल्यांकन पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब जोर पकड़ चुका है। पांच दिनों में करीब 43 हजार कॉपियां जांची जा चुकी हैं। शुरुआती सुस्ती के बाद अब परीक्षक तेजी से मूल्यांकन में लगे हैं।
इस बार कॉपियों की दोबारा चेकिंग के बाद उसके नंबर तत्काल पोर्टल पर फीड भी किए जा रहे हैं। इससे माना जा रहा है कि रिजल्ट के लिए बच्चाें को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
जिले में दो केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य चल रहा है। रॉबर्ट्सगंज के राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में इंटर की कॉपियां जांची जा रही हैं। इस केंद्र पर मूल्यांकन के लिए 69,213 कॉपियां आवंटित हैं।
इसमें 65910 कॉपी प्राप्त हुई है। 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू होने के बाद से रविवार तक यहां कुल 17738 कॉपियां जांची जा चुकी थीं। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बने हाईस्कूल के मूल्यांकन केंद्र को 120266 कॉपियों के मूल्यांकन का लक्ष्य मिला है, जिसमें 114273 कॉपी प्राप्त हुई है।
271 परीक्षकों ने लगकर अब तक 25208 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। बोर्ड के निर्देशों के तहत इस बार मूल्यांकन कार्य पर गहन निगरानी की जा रही है। किसी भी तरह की त्रुटि होने पर संबंधितों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि सकुशल ढंग से मूल्यांकन कार्य चल रहा है। लक्ष्य से पहले आवंटित कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया जाएगा।
Trending Videos