{"_id":"69c0268cd724b2b7fb0fdca2","slug":"consumers-are-making-rounds-of-agencies-to-book-gas-cylinders-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-143697-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गैस सिलिंडर से ज्यादा बुकिंग के लिए एजेंसियों का चक्कर लगा रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गैस सिलिंडर से ज्यादा बुकिंग के लिए एजेंसियों का चक्कर लगा रहे उपभोक्ता
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज एक गैस एजेसी में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए लगी भभीड़। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रसोई गैस सिलिंडर के लिए भागदौड़ कम नहीं हो रही। उपभोक्ताओं को सिलिंडर से ज्यादा परेशानी बुकिंग के लिए उठानी पड़ रही है। गैस कंपनियों के टोल फ्री नंबर पर डायल करने के साथ वह एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, मगर सफलता नहीं मिल रही। उन परिवारों के लिए परेशानी ज्यादा बढ़ी है, इनके यहां आगामी दिनों में कार्यक्रम होने हैं। किल्लत को देखते हुए वह अभी से सिलिंडर की व्यवस्था करने में जुटे हैं।
जिले में घरेलू रसोई गैस के 3,65,780 उपभोक्ता हैं। इन्हें 44 एजेंसियों के माध्यम से गैस सिलिंडर की आपूर्ति होती है। सामान्य दिनों में बिना बुकिंग के ही उपभोक्ताओं को उसी दिन आसानी से सिलिंडर मिल जाते थे। एजेंसियों के वितरण वाहन मोहल्लों में पूछ-पूछकर सिलिंडर पहुंचाते थे। अब स्थिति बदल गई है। ईरान-इस्राइल में छिड़े युद्ध के बाद से गैस की आपूर्ति इस कदर लड़खड़ाई है कि उपभोक्ताओं को फिर से एजेंसियों के बाहर बुकिंग और सिलिंडर के लिए नंबर लगाने पड़ रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज में इंडेन की दो और एचपी की एक एजेंसी है। तीनों केंद्रों पर रविवार को कमोवेश एक जैसे हाल रहे। एजेंसी काउंटर पर सिलिंडर की बुकिंग के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। सबकी समस्या यही थी कि उनकी बुकिंग नहीं हो रही, जबकि पिछला सिलिंडर लिए काफी दिन हो चुका है। अब सिलिंडर खत्म होने वाला है, मगर बुकिंग न होने से डिलीवरी पाने में दिक्कत होगी।
अंबेडकरनगर निवासी शीला देवी का कहना था कि बड़ा परिवार होने से एक सिलिंडर 25 से 28 दिन ही चलता है। उनके घर में अगले माह मांगलिक कार्यक्रम है। बुकिंग की समय सीमा हो चुकी है, लेकिन अभी नंबर नहीं लग रहा। विकासनगर के दीपक ने बताया कि कंपनी के नंबर पर कई बार संपर्क के बाद भी बुकिंग कंफर्म नहीं हो रही, जबकि एजेंसी पर सर्वर न चलने की बात कही जा रही है। यहां सिलिंडर तो मिल रहा है, लेकिन बुकिंग होनी जरूरी है।
इस संबंध आपूर्ति विभाग के एआरओ पृथ्वी सिंह का कहना था कि सिलिंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं को नियमानुसार कराई जा रही है। अगर कोई जानबूझकर किल्लत या कालाबाजारी का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्ति निरीक्षकों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। वह लगातार जांच भी कर रहे हैं।
Trending Videos