सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Under the pretext of helping her husband with his treatment, she increased her identity and sold her land and house.

Sonebhadra News: पति के इलाज में मदद के बहाने बढ़ाई पहचान और बेच दिया जमीन-मकान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Under the pretext of helping her husband with his treatment, she increased her identity and sold her land and house.
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसही गांव में पति के इलाज के बहाने पहचान बढ़ाकर पीड़िता के घर-मकान को अपना बताते हुए बेचने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी को पुलिस विभाग मेें फालोअर पद पर कार्यरत होने का दावा किया जा रहा है।
Trending Videos

मुसही निवासी नौरंगी देवी का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला राजेश शर्मा पुलिस विभाग में फालोअर है। वह मुसहीं में पुश्तैनी जमीन पर घर-मकान बनाकर आबाद है। वर्तमान में उसका कच्चा मकान गिर गया है। इसलिए वह अपने लड़के के पास रह रही है। उसके पति रामभजन टीबी के मरीज थे, जिनके दवा इलाज के लिए उसने राजेश से कुल चौबीस हजार रुपये कर्ज लिया था। इलाज के दौरान पति की मृत्यु हो गई। इससे वह काफी परेशान हो गई। इसका फायदा उठाकर राजेश ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसका जमीन-मकान किसी और को बेच दिया। उसे इसकी जानकारी तब हुई जब खरीदारी करने वाले जमीन कब्जा करने के लिए पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed