{"_id":"6a46bdb166c0d8a1e909861f","slug":"60-young-women-received-skill-development-certificates-sonbhadra-news-c-194-1-son1007-149052-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 60 युवतियों को मिला कौशल विकास प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 60 युवतियों को मिला कौशल विकास प्रमाणपत्र
विज्ञापन
कौशल विकास प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र देते सेवाकुंज आश्रम के जिलाध्यक्ष। स्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के सेवाकुंज आश्रम, कारीडांड़ चपकी में बृहस्पतिवार को तीन माह के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाली 60 युवतियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
प्रशिक्षण के दौरान युवतियों को सिलाई-बुनाई, ब्यूटीशियन और कंप्यूटर सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक कौशल प्रदान किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि इकदीरी हाईस्कूल की प्रधानाचार्य वंदना सिंह, अखिल भारतीय वनवासी क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख मनीराम पाल तथा क्षेत्रीय जनजाति प्रमुख हरीश रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और मां सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि वंदना सिंह ने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के योग्य बनाना और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करते हैं तथा युवाओं को स्वरोजगार और नए तकनीकी कौशल सीखने के लिए प्रेरित करते हैं।
समारोह में सभी प्रशिक्षित युवतियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विमल सिंह, देवनारायण सिंह खरवार, राम लखन, मिथिलेश सिंह, शिव प्रसाद, सीताराम, लालजी सुमन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद