सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   96 People Received Treatment at Jan Arogya Mela; Patients with Abdominal Pain Were the Most Numerous

Sonebhadra News: जन आरोग्य मेले में 96 लोगों को मिला इलाज, पेट दर्द के मरीज सर्वाधिक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
96 People Received Treatment at Jan Arogya Mela; Patients with Abdominal Pain Were the Most Numerous
रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार करते    चि
विज्ञापन
सोनभद्र/केकराही/सलखन। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द, शुगर के सर्वाधिक मरीज पहुंचें। मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उनका उपचार किया गया। स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 96 मरीजों का उपचार करते हुए दवा वितरित किया गया।
Trending Videos

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि इस समय लू से बचाव जरूरी है। लू लगने एवं भीषण गर्मी के कारण पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों से गर्मी में खान पान पर संयम बरतने तथा मसाला वाली वस्तुओं का कम प्रयोग करने की सलाह दी। यहां मेले में कुल 31 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया गया और दवाएं दी गई। इस मौके पर चरणजीत सिंह, कृष्ण कुमार चौबे आदि उपस्थित रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केकराही में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्सक राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि मौसम तल्ख होने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों का उपचार करते हुए दवा किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे समय मौजूद रही। इसी तरह सलखन स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य मेले में 35 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया गया। प्रभारी डॉ.अंकित कुमार ने लोगों से गर्मी के मौसम में साफ पानी पीने और खानपान में सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed