डाला। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्टरी से निकल रही दुर्गंध से परेशान नगरवासियों ने शनिवार की शाम को मनोज शुक्ला की अध्यक्षता में रामलीला मैदान में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। फैक्टरी प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि कंपनी प्रबंधन की तरफ से तत्काल इस ओर कदम नहीं उठाया गया। तो फैक्टरी के मुख्य द्वार पर विरोध करेंगे।
नगरवासियों का आरोप है कि बीते दो वर्षों से उक्त फैक्टरी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से भारी वाहनों से कचरा मंगाकर जलाया जा रहा है, जिसकी दुर्गंध इस कदर फैल रही है कि हर किसी का सांस लेना दुश्वार हो गया है। इस दुर्गंध से आमजन के स्वास्थ्य को नुकसान हो रहा है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, सुभाष पाल, सभासद अवनीश देव पांडेय, धीरेंद्र प्रताप सिंह सोनू, विशाल कुमार, संतोष कुमार बबलू आदि लोग मौजूद रहे।