सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News 11 Arrested from Kaal Bhairav Temple Complex Charges of Extortion Assault Crackdown Continue

अमर उजाला इम्पैक्ट: काल भैरव मंदिर में सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस, दर्शन कराने वाले 11 दलालों को किया अरेस्ट

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 25 May 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Kaal Bhairav Mandir Varanasi: वाराणसी के काल भैरव मंदिर परिसर में कोतवाली पुलिस ने अवैध वसूली, मारपीट और बिना अनुमति दुकानें लगाने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी श्रद्धालुओं से जबरन पूजा सामग्री खरीदवाते और परेशान करते थे। शिकायतों के बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।

Varanasi News 11 Arrested from Kaal Bhairav Temple Complex Charges of Extortion Assault Crackdown Continue
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: काल भैरव मंदिर में गुजरात से आए श्रद्धालु परिवार के साथ मारपीट और बुजुर्ग का गला दबाकर जान लेने की कोशिश के मामले में अमर उजाला द्वारा मंदिर परिसर में सक्रिय दर्शन कराने वाले दलालों के नेटवर्क का खुलासा किए जाने के बाद पुलिस ने 11 दलालों को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos




खबर प्रकाशित होने के बाद मामले की जांच कर रहे एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ सोमवार सुबह सादे कपड़े में मंदिर क्षेत्र में पहुंचे। मंदिर में आम दर्शनार्थी की तरह एसीपी विजय प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ बिना वर्दी के मंदिर परिसर और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालु बनकर कुछ संदिग्ध लोगों से संपर्क किया और उनसे जल्दी दर्शन कराने की बात कही। बातचीत के दौरान कई लोग पैसों के बदले वीआईपी दर्शन कराने और लाइन से अलग प्रवेश दिलाने की बात करते मिले।

विज्ञापन

पर्यटकों को देते थे धमकी

इसी दौरान पहले से सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मंदिर क्षेत्र से 11 कथित दर्शन के दलालों को पकड़ लिया। कार्रवाई होते ही मंदिर परिसर और आसपास हड़कंप मच गया। पकड़े गए लोगों को पुलिस कोतवाली थाने ले गई। 

बीते दिनों अमर उजाला ने अपनी रिपोर्ट में मंदिर परिसर में दर्शन के नाम पर सक्रिय दलालों के संगठित नेटवर्क का खुलासा किया था। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ये दलाल निशाना बनाते हैं। मनमाना पैसा नहीं देने पर श्रद्धालुओं से मारपीट और उनके साथ बदसलूकी की जाती है। काल भैरव मंदिर का निकास द्वार भी इन्हीं दलालों के कब्जे में रहता है। दलाल पैसा लेने के बाद निकास द्वार से दर्शनार्थियों को अंदर प्रवेश कराते हैं। 

एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर की व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। कहा कि धार्मिक स्थलों की गरिमा से खिलवाड़, श्रद्धालुओं के शोषण और दर्शन के नाम पर अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed