सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tragic Accident in Ghazipur Trailer Drags Three Youths on Bike for 100 Meters All Dead

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को 100 मीटर तक घसीटा, सभी की मौत; चालक अरेस्ट

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 25 May 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर जिले में दर्दनाक हादसे ने तीन दोस्तों की जान ले ली। सूचना मिलते ही नोनहरा थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। परिजनों को सूचना देने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूरी जानकारी लेने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Tragic Accident in Ghazipur Trailer Drags Three Youths on Bike for 100 Meters All Dead
नीरज, नीतेश और सुमित की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Road Accident: गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरी चट्टी पर बीती रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर तीनों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रेलर और चालक को कब्जे में ले लिया।

Trending Videos




थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि इंग्लिश गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद की तहरीर के अनुसार गांव से एक बरात कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के खेताबपुर गांव गई थी। बरात से लौटते समय रात करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वे बौरी चट्टी के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर ट्रेलर चालक को वाहन समेत पकड़ लिया।

हादसे में इंग्लिश गांव निवासी सुमित कुमार (21) पुत्र अजय राम, नीरज कुमार (18) पुत्र योगेंद्र राम तथा हंसराजपुर निवासी नितेश राम (17) पुत्र सूरज राम की मौत हो गई। नितेश, योगेंद्र राम का भांजा बताया गया है।

तीनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों ने चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।

एक साल पहले छोटे भाई की भी गई थी जान
मृतक नीरज चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। एक वर्ष पूर्व उसके छोटे भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मां हैवंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

कबड्डी खिलाड़ी था सुमित
सुमित दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। वह कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी था। पिता मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत के बाद मां राधिका देवी समेत पूरे परिवार में मातम पसरा है।

बनारस में रहकर कर रहा था तैयारी
नितेश दो भाइयों में बड़ा था। वह बनारस में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पिता मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां संतरा देवी बेसुध हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed