सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pickup Overturns Swerving Avoid Cyclist 26 Injured Women Heading Shiv Charcha No Ambulance Available

UP: साइकिल सवार को बचाने में पलटी पिकअप, शिव चर्चा में जा रहीं 22 महिलाएं समेत 26 घायल; नहीं मिली एंबुलेंस

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 25 May 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: गाजीपुर में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में शिव चर्चा में जा रहीं 22 महिलाओं समेत 26 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिससे घायल सड़क पर तड़पते रहे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Pickup Overturns Swerving Avoid Cyclist 26 Injured Women Heading Shiv Charcha No Ambulance Available
अस्पताल में इलाज के दाैरान घायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Accident News: गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के उचौरी गांव के पास मंगलवार को कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में महिलाओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चार पुरुष और करीब 22 महिलाएं घायल हो गईं। इनमें सुदर्शन और रामदरस की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Trending Videos




हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। एंबुलेंस समय से नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोग घायलों को बाइक और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाते रहे, जबकि कई घायल सड़क किनारे दर्द से कराहते रहे। आसपास के ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य में जुटकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से ले गए अस्पताल

कासिमाबाद थाना प्रभारी राजनारायन ने बताया कि पिकअप में सवार महिलाएं शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। उचौरी गांव के पास अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। घायलों में सुदर्शन, रामदरस, गणेश, राजेश्वरी, राजदुलारी, बेरी, सुकुतरी, रजनी और शनिचरी समेत दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप में करीब 26 लोग सवार थे। दुर्घटना में सभी को चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed