सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A Message of Equality Through Tableaux in Dr. Bhimrao Ambedkar's Procession

Sonebhadra News: डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा में झांकियों से समानता का संदेश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A Message of Equality Through Tableaux in Dr. Bhimrao Ambedkar's Procession
अनपरा नगर में निकले डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
अनपरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर बुधवार को नगर में बाबा साहब की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। इसमें समानता का संदेश दिखा। इसमें युवा व महिलाओं ने जय भीम का उद्घोष करते हुए नगर भ्रमण किया।
Trending Videos


नगर के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर के रेहटा पुर्नवास गांव के रेलवे खेल मैदान से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। जो ककरी, रेणुसागर मोड़, अनपरा मोड़, औड़ीमोड़, नेहरू चौक, काशीमोड़ होते हुए अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में पहुंचा। पार्क में अनपरा बाजार, डिबुलगंज एवं अन्य जगहों से निकली झांकियां भी शामिल हुई। जुलूस में डीएस भारती, सभासद प्रतिनिधि शैलेश विक्रम सिंह, सभासद प्रतिनिधि अनिल कुमार, अशोक गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed