{"_id":"69e2177e959e0178db0daefb","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-in-sonbhadra-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: बड़े भाई के घर का दरवाजा खटखटाया, फिर पास में पेड़ से फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: बड़े भाई के घर का दरवाजा खटखटाया, फिर पास में पेड़ से फंदा लगाकर दे दी जान
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसने देर रात में बड़े भाई के घर का दरवाजा खटखटाया, जब भाई बाहर निकला तो वहां से गायब था। आसपास देखने पर पता चला कि घर के पास एक पेड़ पर उसका शव लटका था।
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सोनभद्र जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में दुबार से चलकर आया एक युवक अपने बड़े भाई के घर के बगल में पेड़ से लटककर जान दे दी। थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव निवासी राजन ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार गांव निवासी छोटा भाई विनोद कुमार (25) बृहस्पतिवार देर रात लगभग 12 बजे साइकिल से घर आया और दरवाजा पीटने लगा। नींद खुली और बाहर निकलकर देखा तो कहीं कोई नहीं दिखा।
Trending Videos
इसके बाद महुआ के पेड़ के पास पहुंचे तो भाई पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका पड़ा हुआ था। छोटे भाई को देख परिवार के लोग चीखने- चिल्लाने लगे। आस-पड़ोस के लोग भी जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया कि एक सप्ताह से विनोद रिश्तेदारी में घूमता रहा। बुधवार को अपने घर दुबार पहुंचा था। गुरुवार रात बड़े भाई के घर जमुहरा पहुंचकर फंदे से लटक गया। मृतक के पिता धकेलू पहले से दोनों आंख से दिव्यांग हैं। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद मां राधा देवी समेत सभी लोगों का रो -रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रात में फंदे से लटककर युवक की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई किया जा रहा है।
