{"_id":"69e126a246d599829a093c10","slug":"youth-dies-after-falling-off-bike-that-bounced-over-speed-breaker-sonbhadra-news-c-194-1-son1005-144988-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ब्रेकर पर बाइक उछलने से \nसड़क पर गिरे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ब्रेकर पर बाइक उछलने से सड़क पर गिरे युवक की मौत
विज्ञापन
दुद्धी सीएचसी में मृतक परिजनों की भीड़-संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय कस्बा के रामनगर में रेलवे गेट संख्या 63 के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने से सड़क पर गिरे सवार उमाशंकर (45) की मौत हो गई। वह एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहा था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
डूमरडीहा निवासी उमाशंकर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बघाड़ू गया था। वहां से देर रात लौटते समय रामनगर स्थित रेलवे गेट के पास तेज गति के चलते बाइक ब्रेकर पर उछल गई। इससे असंतुलित होकर सवार उमाशंकर सड़क पर गिर गया।
हादसे में उमाशंकर के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के ग्रामीणों ने युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीण ओमप्रकाश कुशवाहा, मन्ना, सोनू ने बताया कि उमाशंकर का बड़ पुत्र दीपक चोपन में काम करता है, जबकि दूसरा बेटा रोहित पुणे में काम करता है। तीसरी लड़की ज्योति व छोटा लड़का अंकुश घर पर रहते हैं। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
Trending Videos