सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Group Sakhis stage protest over non-receipt of honorarium.

Sonebhadra News: मानदेय न मिलने से नाराज समूह सखियों ने किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Group Sakhis stage protest over non-receipt of honorarium.
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करती समूह सखी की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक क्षेत्र के शाहगंज क्लस्टर अंतर्गत कार्यरत करीब 30 समूह सखियों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की।
Trending Videos

समूह सखियों का आरोप है कि समूह को मिलने वाले धन में अनियमितता की जा रही है। उनका कहना है कि उन्हें बहुत कम राशि दी जाती है। पिछले चार वर्षों से मानदेय और ड्राई राशन भी नहीं मिला है। मानदेय की मांग करने पर उन्हें पद से हटाने की धमकी दी जा रही है। सखियों ने बताया कि कई महिलाएं पांच-पांच वर्षों से कार्य कर रही हैं, लेकिन उन्हें अब तक मानदेय नहीं मिला। चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे मुख्यालय पर बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगी। प्रदर्शन में सोनी, श्यामा, सुनीता, कौशल्या, संतरा, श्वेता, सीता, दुर्गावती, मोनिका, राजकुमारी सहित अन्य सखियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed