फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A truck loaded with carrots collided with a vehicle laden with gravel parked on the highway, then crossed the divider and overturned.

Sonebhadra News: हाईवे पर खड़े गिट्टी लदे वाहन से टकराया गाजर लदा ट्रक, डिवाइडर पार कर पलट

Fri, 03 Jul 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with carrots collided with a vehicle laden with gravel parked on the highway, then crossed the divider and overturned.
वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजापुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात खड़े गिट्टी लदे ट्रक में पीछे से आ रहा गाजर लदा ट्रक टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

लहंगपुर चौकी क्षेत्र के राजापुर पेट्रोल पंप के पास गिट्टी लदा ट्रक हाईवे की कटिंग के पास मिर्जापुर की ओर जाने वाली लेन में खड़ा था। इसी दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर से गाजर लेकर रांची (झारखंड) जा रहा ट्रक पीछे से आ गया। चालक के अनुसार सामने खड़े ट्रक को देखकर उसने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी ओर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
विज्ञापन

गाजर लदे ट्रक के चालक 38 वर्षीय श्यामलाल निवासी मसुरिहा, थाना हनुमना, जिला मऊगंज (मध्य प्रदेश) ने बताया कि सामने चल रहा गिट्टी लदी ट्रक अचानक कटिंग से उनकी लेन में आ गया और उसके चालक ने ब्रेक लगाकर गाड़ी खड़ी कर दी। इससे बचने का मौका नहीं मिला और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि गिट्टी लदी ट्रक कोठी से गिट्टी लेकर आजमगढ़ जा रहा था। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने व्यवस्था संभाली और दोनों वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed